राजनांदगांव । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 फरवरी को प्रात: 11.30 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 11.55 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन हेलीपेड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ग्राम भर्रेगांव में दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव द्वारा आयोजित विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम भर्रेगांव से दोपहर 1.20 बजे जिला दुर्ग के ग्राम जामगांव के लिए प्रस्थान करेंगे।
