रायपुर, 04 अप्रैल । रायपुर रेल मंडल में रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते 5 एवं 6 अप्रैल को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रेल मंडल ने जानकारी दी है कि 5 अप्रैल को रद्द होने वाली ट्रेनों में 68728 रायपुर-बिलासपुर और 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू, 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर और 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू शामिल हैं। इसके अलावा 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर 5 अप्रैल को रद्द रहेगी, जबकि 6 अप्रैल को 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहेगी।
इसी तरह 68701, 68703 रायपुर-दुर्ग और 68702, 68704 दुर्ग-रायपुर मेमू भी रद्द रहेंगी। 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी और आगे रद्द रहेगी, जबकि 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से चलेगी और गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
इसके अलावा 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 4 अप्रैल को महासमुंद में समाप्त होगी और 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 5 अप्रैल को महासमुंद से शुरू होगी। रेल प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद जताया है।
