जम्मू, 02 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने जम्मू और कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रूप में संभागीय आयुक्त कश्मीर पीके पोले की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। ईसीआई द्वारा पोले को जम्मू-कश्मीर के नए सीईओ के रूप में नियुक्त कर दिया गया है।
प्रधान सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि मुझे आयोग की अधिसूचना को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिरदेश कुमार (आईएएस) के स्थान पर पीके पोले (एजीएमयूटी 2004) को सीईओ जम्मू-कश्मीर के रूप में नियुक्त किया गया है। हिरदेश कुमार ईसीआई के साथ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं।
