अमेरिका में इजरायल और लेबनान के राजदूत आज वाशिंगटन में संभावित युद्धविराम पर बातचीत के लिए मिलेंगे। इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल होंगे। अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर लेबनान की राजदूत नादा हमादेह मोवाद से मुलाकात करेंगे।
लेबनान के विदेश मंत्री यूसुफ राज्जी ने कहा है कि इन चर्चाओं का उपयोग युद्धविराम और व्यापक शांति समझौते को लागू करने की दिशा में काम करने के लिए किया जाना चाहिए। हालांकि, ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने बैठक रद्द करने की मांग की है। हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम ने लेबनान सरकार से वार्ता रद्द करने का आह्वान करते हुए इसे निरर्थक बताया और इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जारी रखने की कसम खाई ।
