नई दिल्ली । भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी उग्रवादियों की हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं को बताया कि ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों के साथ यह मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों से इस घटना की जांच और अपराधियों को दंडित करने का आग्रह किया गया है।
प्रवक्ता ने कहा है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों से इस मुद्दे को बार-बार उठाया है। श्री बागची ने कहा कि राजनीति दुर्भावना से प्रेरित उग्रवादियों के तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह को भारत सिरे से खारिज करता है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया सरकार से भारतीय समुदाय और उनकी सम्पत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
