नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक 1 के यतियतनलाल वार्ड सहित अन्य विभिन्न वार्डो में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के सन्दर्भ में सिटी प्रोफाइल अनुसार विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था का नगर निगम एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू और जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर ने कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया. सिटी प्रोफाइल स्थलों पर लगातार सफाई करवाने के निर्देश जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए.एमआईसी सदस्य और जोन 1 जोन कमिश्नर ने जोन 1 के वार्डो में स्वच्छता जागरूकता हेतु करवाई गयी स्वच्छता वाल राइटिंग, सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन करते हुए शौचालयों को स्वच्छ रखने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
