गर्मी से राहत पाने के लिए AC आज लगभग हर घर और ऑफिस की जरूरत बन चुका है. लेकिन कई लोग यह शिकायत करते हैं कि लंबे समय तक AC में बैठने या रातभर AC चलाकर सोने के बाद शरीर में अजीब सी थकान, जोड़ों में जकड़न या आंखों में सूखापन महसूस होता है. कुछ लोग तो यहां तक मानते हैं कि AC हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई AC हमारी सेहत पर असर डालता है, या यह सिर्फ एक मिथ है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि सच इन दोनों के बीच कहीं है और इसे समझना जरूरी है.
AC से सेहत को होने वाले आम साइड इफेक्ट?
लंबे समय तक AC की ठंडी हवा में रहने से मांसपेशियों में जकड़न और स्टिफनेस बढ़ सकती है, जिससे जोड़ों में दर्द महसूस होने लगता है. यही वजह है कि कई लोग AC में बैठने के बाद बॉडी पेन की शिकायत करते हैं. बेहतर होगा कि लगातार AC में बैठने के बजाय बीच में ब्रेक लिए जाएं. लगातार ठंडी हवा के कारण शरीर की नेचुरल एक्टिविटी कम हो सकती है और मसल्स टाइट होने लगती हैं. इसलिए बीच-बीच में AC से ब्रेक लेने से शरीर नॉर्मल टेम्परेचर में वापस आ जाता है.
लंबे समय तक AC चलाने से क्या नुकसान हो सकता है?
तेज गर्मी में AC तुरंत राहत जरूर देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा इस्तेमाल आपकी त्वचा, आंखों और सांस की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? AC के कुछ साइड इफेक्ट ऐसे हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है.
किन लोगों को AC से ज्यादा सावधान रहना चाहिए?
रेस्पिरेट्री इंफेक्शन का खतरा
अगर AC की नियमित सफाई और सर्विसिंग नहीं होती, तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बन सकता है. गंदे फिल्टर और डक्ट में धूल, बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकते हैं, जो हवा के साथ लगातार कमरे में घूमते रहते हैं. इससे सांस से जुड़ी बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में
डिहाइड्रेशन और ड्राई आई क्यों होती है?
AC के कारण कमरे की हवा कुछ ड्राई हो जाती है. डॉ. भाटी के अनुसार, इसका असर शरीर पर भी पड़ता है और धीरे-धीरे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है. इसके साथ ही आंखों में सूखापन यानी ड्राई आई की दिक्कत भी आम हो जाती है, खासकर उन लोगों में जो लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठते हैं.
नींद की क्वालिटी पर असर
कई लोग AC में रातभर सोते हैं, लेकिन सुबह उठने के बाद फ्रेश महसूस नहीं करते. डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादा ठंडा और ड्राई माहौल नींद के नेचुरल साइकिल को प्रभावित कर सकता है, जिससे डीप स्लीप में जाने में दिक्कत आती है.
AC के साइड इफेक्ट से कैसे बचा जा सकता है?
AC का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. बहुत कम तापमान पर AC चलाने से बचना चाहिए और बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए. शरीर को हाइड्रेट रखना और AC की नियमित सर्विसिंग करवाना भी बेहद जरूरी है, ताकि हवा साफ बनी रहे और स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े.
