चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे को आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया है। श्री खर्गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये टिप्पणियां की थीं।
चुनाव आयोग ने श्री खर्गे को 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। यह नोटिस आयोग ने वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद जारी किया है। आयोग ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
