हैदराबाद, 03 फरवरी। दिग्गज तेलुगु फिल्म निर्देशक कला तपस्वी विश्वनाथ (92) का हैदराबाद में रात को निधन हो गया। उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। उन्हें फिल्म जगत के प्रतिष्ठित सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने अनेक सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें प्रमुख हैं-संकराभरणाम ,स्वती मुट्यम, सिरी सिरी मुव्वा, स्वर्णकमलम सागर संगम प्रमुख हैं। उनकी 10 फिल्मों को हिंदी में रीमेक किया गया। कल रात 01 बजे अपोलो हॉस्पिटल से पार्थिव शरीर को उनके जुबिली हिल्स आवास पर लाया गया।
