स के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के बीच फोन पर डेढ़ घंटे से अधिक की बातचीत हुई है। बातचीत में, श्री पुतिन ने श्री ट्रम्प पर हुए हमले की निंदा की और राजनीतिक हिंसा को अस्वीकार्य बताया।
दोनों नेताओं ने ईरान और फारस की खाड़ी की स्थिति पर चर्चा की। श्री पुतिन ने युद्धविराम बढ़ाने के फैसले को सही ठहराया और संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयासों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यूरोपीय ताकतों के समर्थन के कारण वोल्दोमिर ज़ेलेंस्की संघर्ष को लंबा खींच रहे हैं।
