हैदराबाद, 30 अप्रैल । तेलंगाना सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद वी. हनुमंत राव को पिछड़ा वर्ग कल्याण का सलाहकार और
आज ही सेवानिवृत्त हुए राज्य के पूर्व डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी को राज्य सुरक्षा सलाहकार नामित किया गया है।गुरुवार काे इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने अधिसूचना जारी कर दी हैl
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद वी. हनुमंत राव को राज्यमंत्री का दर्जे दिया गया है। इसी तरह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. शिवधर रेड्डी, जो आज गुरुवार को पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी) के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, काे तीन साल की अवधि के लिए पुलिस, कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, नारकोटिक्स नियंत्रण और सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर सरकार का राज्य सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।
