भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है।
असम, मेघालय, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की भविष्यवाणी की है।
इस बीच, मौसम एजेंसी ने विदर्भ के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताई है। एजेंसी ने कहा कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।
