नई दिल्ली, 01 मई । मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडीस ने एएफसी अंडर-17 एशियन कप के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय अंडर-17 पुरुष टीम को ‘ब्लू कोल्ट्स’ के नाम से जाना जाता है, जो इस समय कतर के दोहा में तैयारी कर रही है। भारतीय टीम 3 मई को जेद्दा (सऊदी अरब) के लिए रवाना होगी।
टीम ने हाल ही में कतर के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेले, जो 1-1 और 0-0 से ड्रॉ रहे। भारत अंडर-17 फुटबॉल टीम को ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है। ग्रुप की चौथी टीम दक्षिण कोरिया ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है, जिससे यह तीन टीमों का ग्रुप बन गया है।भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 मई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा, जबकि दूसरा मुकाबला 10 मई को उज्बेकिस्तान से होगा। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी और साथ ही फीफा अंडर-17 विश्व कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई करेंगी।
भारतीय टीम
गोलकीपर: आलोक निषाद, मनाशज्योति बरुआ, राजरूप सरकार।
डिफेंडर: अभिषेक कुमार मंडल, इंद्र राणा मगर, कोरौ मीतई कोन्थौजाम, लॉमसांगजुआला, लेस्विन रेबेलो, एमडी ऐमान बिन, शुभम पूनिया।
मिडफील्डर: दलालमुआन गांगटे, डेनी सिंह वांगखेम, डायमंड सिंह थोकचोम, मूसा आशिक सोफी, नितेशकुमार मीतई येंगखोम।
फॉरवर्ड: आदिल अमन ए, अज्लान शाह केएच, गुनलेइबा वांगखेइराकपाम, हीरांगनबा सेराम, रहान अहमद, राज सिंह वाहेंगबाम, वॉशिंगटन सिंह नंगोम, युवराज कदम।
मुख्य कोच: बिबियानो फर्नांडीस
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर न केवल एशिया में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, बल्कि विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखेगी।
