कोरबा। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्राम कनकी, पिपरिया में कोरबा जिले के विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं नवाचारों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन मे हुए सकारात्मक बदलाव सहित जिले के अनेक विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचार के संबंध में छायाचित्र के माध्यम से प्रस्तुत की गई।
