May 6, 2026

Blog

Spread the love

राजनांदगांव भिलाई विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव बुधवार को ग्राम सुकुलदैहान पहुंचकर पद्मश्री फुलबासन बाई यादव से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को फुलबासन यादव के अपहरण के प्रयास की घटना के बाद विधायक ने चिंता जताई है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शान, पद्मश्री सम्मानित फुलबासन बाई के साथ अपहरण की कोशिश बेहद चिंताजनक है। यह घटना साफ दर्शाती है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब एक पद्मश्री सम्मानित महिला खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो आम बहनों-बेटियों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विधायक ने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री से आग्रह किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और फुलबासन बाई को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह बेमेतरा की तीन लोगों ने फुलबासन यादव को बहाने से कार में बैठाकर अपहरण का प्रयास किया था। चिखली पुलिस चौकी पर रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया था।