अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों के चलते आज वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड 3.3% गिरकर 97 अमेरिकी डॉलर और 88 सेंट प्रति बैरल पर और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड भी 3.7% गिरकर 91 अमेरिकी डॉलर और 53 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
