सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वाइस एडमिरल स्वामीनाथन वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं।
एडमिरल के पास भारतीय नौसेना में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए व्यापक परिचालन, रणनीतिक और कार्मिक प्रबंधन का अनुभव है और उन्होंने लगभग चार दशकों तक विशिष्ट सेवाएं दी हैं।
वह एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
