New Delhi, Jun 7 (ANI): Prime Minister Narendra Modi addresses the media after meeting with President Droupadi Murmu and staking claim to form the government as leader of the National Democratic Alliance (NDA) Parliamentary Party, at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on Friday. The President appointed him as PM-designate and he will take oath for the third consecutive time on 9th June. (ANI Photo/Rahul Singh)
गुवाहाटी, 09 मई, । असम विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद मंगलवार काे प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा तथा एनडीए के राष्ट्रीय नेता के साथ ही बड़ी संख्या में बड़े उद्योगपति शामिल होंगे।
निवर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार काे बंगाल की यात्रा से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इन बड़े नेताओं के साथ ही असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा एनडीए के बूथ अध्यक्षों तथा पंचायत के निर्वाचित अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा आज पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के कारण असम के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तथा नायाब सिंह सैनी के आज भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित कर दिया गया। जिस कारण इस बैठक को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक के समय में बदलाव करते हुए इसे अब पुनर्निर्धारित किया गया है। अब भाजपा विधायक दल की बैठक 10 मई को सुबह 09 बजे से आयोजित होगी। इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में औपचारिक रूप से विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने मीडिया को बताया कि डॉ. हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में मंगलवार को शपथ लेंगे।
डॉ. सरमा ने कहा कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे नए मुख्यमंत्री खानापाड़ा वेटरिनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडालों का निर्माण किया जा रहा है।
