पुंछ 04 फरवरी। पुंछ जिले के मेढ़र इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान लगातार तीसरे दिन जारी है।
बता दें कि मेढ़र में गुरुवार को कुछ आतंकी देखे गए थे। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के जवान आसपास के इलाकों को घेर कर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।
