वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। आज जारी एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में अर्थव्यवस्था में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। रिपोर्ट में पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि लगभग 7.2 प्रतिशत रहने का भी अनुमान है।
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत ने मजबूत विकास गति बनाए रखी है। उच्च आवृत्ति संकेतक लचीली आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं, हालांकि चौथी तिमाही में थोड़ी मंदी देखी गई।
रिपोर्ट के अनुसार, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा दिए गए बैंक ऋण की वृद्धि दर एक वर्ष पहले के 11.0 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 16.1 प्रतिशत हो गई। कुल ऋण वृद्धि 29.5 लाख करोड़ रुपये रही।
