कांकेर, 16 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के तत्वावधान में बस्तर संभाग के केशकाल में होने वाला तेलीन सत्ती माता महोत्सव अब 17 मई के स्थान पर 20 मई को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला साहू संघ कांकेर के अध्यक्ष बंशीलाल साहू ने दी।
इस महोत्सव का आयोजन 20 मई को सुबह 10 बजे से होगा। सभी संबंधित सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और तैयारी में जुटें।
