16 मई। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें बिहार के गया जी स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर प्रतिबंध और सूखे की स्थिति का दावा किया गया था।
एचपीसीएल ने एक बयान में स्पष्ट किया कि वीडियो भ्रामक, निराधार और तथ्यों से परे है। कंपनी ने कहा कि वीडियो में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे हैं और पेट्रोल पंप की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाते हैं। एचपीसीएल ने ग्राहकों को सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक सामग्री पर विश्वास न करने और उसे प्रसारित न करने की सलाह दी है और जनता से केवल आधिकारिक सूचना माध्यमों से ही सत्यापित जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।
