नई दिल्ली, 23 मई। आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर आआपा दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के 5 रुपये तक दाम बढ़े। इस तरह से देखे तो भारत की अर्थव्यवस्था कई मायनों में गिरने का सबसे बड़ा कारण यह है कि सरकार पिछले 10 वर्षों में एआई और सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए जो काम करना चाहिए था, वह करने में विफल रही। अब इसके कारण रुपये का मूल्य गिर रहा है। पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक चीजें सभी महंगी हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को जनता में विश्वास पैदा करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। लेकिन सरकार सिर्फ महंगाई बढ़ा रही है। जिसके कारण से आम जनता बहुत परेशान है।
पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में 5 रुपये तक दाम बढ़े। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह देश की जनता के बारें में सोचे और बढ़ती महंगाई के लिए भी कार्य करे।
सिसोदिया ने कहा कि सरकार की आलोचना को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईडी और सीबीआई की शक्ति का उपयोग करके कब तक जनता के सवालों पर चुप रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से यदि महंगाई बढ़ती रही को आम जनता का क्या होगा।
