रायपुर, 27 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएफएस अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख के तौर पर नियुक्त कर दिया है। मंत्रालय से इस संबंध में आज बुधवार काे आदेश जारी कर दिया गया है। अरूण पांडे व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह लेंगे।
उल्लेखनीय है कि पीसीसीएफ प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में नए पीसीसीएफ के लिए डीपीसी की बैठक हुई थी। इसमें अरूण पाण्डेय, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नाम पर चर्चा हुई थी। चर्चा के बाद अरूण पाण्डेय के नाम पर मुहर लगा है। छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय रायपुर से आज यह आदेश जारी कर दिया गया है।
