ब्रेकफास्ट दिन की सबसे जरूरी मील होती है. अगर यह पोषण से भरपूर और टेस्टी हो, तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है. आमतौर पर लोग ब्रेकफास्ट में पराठा, ब्रेड, सैंडविच या कॉर्नफ्लेक्स जैसी चीजें लेते हैं, लेकिन ज्यादातर में प्रोटीन की कमी और प्रोबायोटिक फायदा नहीं होता है. ऐसे में प्रोटीन रिच दही पराठा एक शानदार ऑप्शन है. इसमें दही (curd) और साबुत आटे (whole wheat flour) के साथ कुछ हेल्दी बीज और हर्ब्स मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है. यह न सिर्फ एनर्जी देता है बल्कि पेट के लिए हल्का और पाचन में अच्छा भी होता है. तो आइए जानते हैं कि प्रोटीन रिच दही पराठा की रेसिपी क्या है और ये क्या हेल्दी है.
दही पराठा क्यों हेल्दी है?
दही और बीजों की मदद से यह पराठा प्रोटीन में बहुत अच्छा है. प्रोटीन से मसल्स मजबूत रहते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रहता है. दही में प्राकृतिक प्रोबायोटिक होते हैं जो डाइजेशन और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद हैं. साबुत आटे की वजह से यह पराठा पेट के लिए हल्का और फाइबर से भरपूर होता है. इसलिए यह पराठा हल्का, सॉफ्ट और थोड़ा खट्टी-मीठी फ्लेवर वाला होता है.
प्रोटीन रिच दही पराठा की रेसिपी क्या है?
1. प्रोटीन रिच दही पराठा बनाने के लिए एक बड़े बाउल में आटा, तिल, हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
2. इसके बाद धीरे-धीरे दही डालते हुए आटा गूंधें. दही से पराठा नरम और हल्का खट्टा बनेगा.
3. अगर आटा सख्त लगे, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी डालकर नरम आटा तैयार करें.
4. अब आटे को बराबर हिस्सों में बांटे, हल्का सूखा आटा छिड़ककर पराठा बेलें.
5. इसके बाद गर्म तवे पर पराठा सेंकें. दोनों तरफ हल्के सुनहरे धब्बे आने तक मीडियम आंच पर पकाएं.
6. लास्ट में गरम पराठा दही, चटनी या अचार के साथ परोसें.
