सुचेता कृपलानी (जन्म का नाम: सुचेता मज़ूमदार) सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थीं। वह उत्तर प्रदेश की चौथी और भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने 2 अक्टूबर 1963 से 13 मार्च 1967 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार सँभाला।
सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून 1908 को अंबाला में हुआ। स्वतंत्रता संग्राम और राजनीति में उनकी अहम भूमिका रही। वर्ष 1938 में उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम में अग्रणीय कार्य किया। वर्ष 1940 और 1944 में कांग्रेस के आन्दोलनों में गिरफ्तारी दी। विशेष रूप से १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन में गुप्त रूप से दीर्घ काल तक कार्य किया। वर्ष 1946 में उन्होंने नोआखाली (पूर्व बंगाल) के दंगों में पीड़ितों की सहायता तथा बचाव का कार्य किया। 1948 से 1960 तक उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव के रूप में कार्य किया। वर्ष 1948 में प्रथम बार उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य बनीं।
राजनीति में सक्रिय होने से पूर्व वे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में इतिहास की प्राध्यापिका भी रही थीं। उनका विवाह प्रसिद्ध समाजवादी नेता जेबी कृपलानी से हुआ था। 1 दिसम्बर, 1974 को नई दिल्ली में उनका देहावसान हो गया।
अन्य अहम घटनाक्रमः
1977 – आपातकाल की बरसी 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।1998 – अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिनों की यात्रा पर चीन पहुँचे।1999 – अमेरिका ने युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा की।2002 – अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।2003 – सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।2004 – रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।2005 – अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।
जन्म1900 – लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय1903 – चन्द्रशेखर पाण्डे – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।1908 – सुचेता कृपलानी – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।1931 – विश्वनाथ प्रताप सिंह – भारत के आठवें प्रधानमंत्री।1924 – मदन मोहन – बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।1935 – उदय चंद – सेवानिवृत्त भारतीय पहलवान और कुश्ती कोच हैं।1957 – गोपाल प्रसाद दुबे – सरायकेला छऊ नृत्य के अग्रणी नर्तक हैं।1966 – एम. वी. वी. सत्यनारायण – विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से भारत की संसद में सांसद हैं।1975 – मनोज कुमार पांडेय – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।1986 – सुधा सिंह – भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीटों में से एक हैं।1961 – सतीश शाह – भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।
निधन2019 – मोहन रानाडे – गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।2009 – शिव चरण माथुर – राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री थे।1950 – स्वामी सहजानंद सरस्वती – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
