भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में 01 जुलाई का दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में दर्ज है। वर्ष 2017 में इसी दिन केंद्र सरकार ने देशभर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू की थी। इसे स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े कर सुधारों में से एक माना जाता है।
जीएसटी लागू होने से पहले देश में केंद्र और राज्यों द्वारा कई प्रकार के अप्रत्यक्ष कर लगाए जाते थे, जिनमें उत्पाद शुल्क, सेवा कर, वैट, प्रवेश कर और अन्य स्थानीय कर शामिल थे। नई व्यवस्था के तहत इन विभिन्न करों को एकीकृत कर ‘एक देश, एक कर’ की अवधारणा को लागू किया गया।
जीएसटी प्रणाली का उद्देश्य देश में एक समान कर व्यवस्था स्थापित करना, व्यापार को सरल बनाना तथा करों के दोहरे प्रभाव को समाप्त करना था। इसके लागू होने से राज्यों के बीच व्यापार और वस्तुओं के आवागमन में भी आसानी आई।
01 जुलाई 2017 की मध्यरात्रि को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित विशेष समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की उपस्थिति में जीएसटी व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ किया गया था। इस अवसर को भारतीय आर्थिक सुधारों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण माना गया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1781 – हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।
1852 – 01 जुलाई 1852 को सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1879 – भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।
1949 – जब स्वतंत्र भारत में छोटी रियासतों का विलय हुआ तब त्रावनकोर तथा कोचीन रियासतों को मिलाकर 01 जुलाई 1949 को त्रावनकोर-कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
1955 – इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।
1960 – घाना अफ्रीका का एक प्रजातंत्र राज्य है, जिसे 01 जुलाई को गणराज्य घोषित किया गया था।
1964 – भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
1965 – 01 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।
1968 – अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।
1975 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।
1990 – पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
1991 – वारसा संधि भंग की गयी।
1994 – रोमान हर्जोग द्वारा जर्मनी के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1994 – विश्व कप फ़ुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की अपने देश में हत्या।
1995 – सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के खिलाफ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।
1996 – आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार लागू।
1997 – ब्रिटेन ने हांगकांग को चीन को सौंपा।
2000 – लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
2003 – समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
2004 – आसियान ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
2004 – कैसिनी-हाइगेंस शनि की कक्षा में पहुंचा।
2006 – अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
2006 – एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते।
2006 – चीन में बर्ड फ़्लू के विषाणु की पुष्टि।
2006 – ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा। 2006 – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 68 वर्षीय रियूतारो हाशीमातो का निधन।
2006 – एक जुलाई को परिमार्जन नेगी आज तक के सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
2007 – दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ।
2008 – गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा।
2017- भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।
जन्म
1882 – बिधान चंद्र राय – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।
1889 – बेनेगल रामा राव – भारतीय रिजर्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
1913 – वसंतराव नाईक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1915 – गुयेन वैन लिंह – वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
1917 – श्याम सरन नेगी – हिमाचल प्रदेश के एक शिक्षक थे जो देश के पहले मतदाता के रूप में जाने जाते थे।
1921 – ए. आर. किदवई – बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1925 – अमरकांत – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार
1927 – चन्द्रशेखर सिंह – भारत के 8वें प्रधानमंत्री।
1927 – सुधाकर पाण्डेय – हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
1928 – राम नरेश यादव – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
1933 – अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक
1933 – कन्हैयालाल नंदन – वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।
1935 – जयपाल सिंह कश्यप – वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य।
1936 – कृष्ण बिहारी मिश्र – हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार थे।
1937 – सत्यदेव नारायण आर्य – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1938 – हरिप्रसाद चौरसिया – बाँसुरी वादक और संगीतकार।
1939 – कोलकलुरी इनोच – भारतीय लेखक, शिक्षक और श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति के पूर्व कुलपति रहे हैं।
1939 – कप्तान सिंह सोलंकी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1940 – राम गोपाल बजाज – भारतीय हिंदी फ़िल्मों के अभिनेता तथा रंगमंच निर्देशक हैं।
1941 – कलराज मिश्र – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1942 – गुरबचन जगत – मणिपुर के भूतपूर्व राज्यपाल हैं।
1942 – राम उग्रह पांडेय – महावीर चक्र से सम्मानित वीर बलिदानी सैनिकों में से एक थे।
1943 – गुफरान आजम – सातवीं लोकसभा के सदस्य चुने गये।
1944 – लीलाधर जगूड़ी – हिन्दी साहित्य के प्रतिनिधी कवि, लेखक और सम्पादक हैं।
1949 – वेंकैया नायडू – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष।
1949 – डॉ. तुलसीराम – दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे।
1952 – गोपाल भार्गव – मध्य प्रदेश सरकार में ‘पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री’।
1958 – त्रिलोक नाथ पाण्डेय – आधुनिक लेखक, साहित्यकार तथा उपन्यासकार है।
1959 – मनोज सिन्हा – जम्मू और कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल हैं।
1963 – जी. सतीश रेड्डी – भारत के प्रतिष्ठित एयरोस्पेस वैज्ञानिक हैं।
1966 – उस्ताद राशिद खान – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार थे।
1973 – अखिलेश यादव – समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र।
निधन
1862 – बिधान चंद्र राय – भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।
1936 – वनलता दास गुप्ता – बंगाल की महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं।
1941 – सी. वाई. चिन्तामणि – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक।
1962 – पुरुषोत्तम दास टंडन – आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक।
1989 – सुमंत मूलगांवकर- पद्म भूषण से सम्मानित ‘टाटा मोटर्स’ के एमडी थे।
1999 – आबिद खान – भारतीय सेना के जांबाज सैनिक, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
महत्वपूर्ण अवसर
– राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर विधान चंद्र राय जन्म दिवस)।
– भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस।
– जीएसटी दिवस।
