धमतरी । सीजी आवास के तहत कॉलोनी विकास का ऑनलाइन आवेदन और अनुज्ञा प्रदाय करने के लिए प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली विकसित की गई है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि एकल खिड़की प्रणाली में आवेदनों की स्थिति एसएमएस से प्राप्त करने के लिए ’संदेश एप इंस्टॉल कर’ अपडेटेड जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
