सावन का महीना आते ही घर-घर में त्योहारों की रौनक बढ़ जाती है। हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षा बंधन और सावन के सोमवार जैसे अवसरों पर मिठाइयों की खास मांग रहती है। इन सभी त्योहारों में घेवर एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुल जाती है। खासकर राजस्थान की यह प्रसिद्ध मिठाई अब पूरे देश में पसंद की जाती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि घेवर बनाना बेहद मुश्किल काम है और इसे केवल हलवाई ही बना सकते हैं। लेकिन अगर सही तरीका अपनाया जाए तो आप घर पर भी बिल्कुल हलवाई जैसी जालीदार, कुरकुरी और स्वादिष्ट मिनी घेवर तैयार कर सकते हैं। मिनी घेवर बनाने का फायदा यह है कि इन्हें बनाना अपेक्षाकृत आसान होता है, तेल या घी भी कम लगता है और इन्हें सर्व करना भी सुविधाजनक रहता है।
अगर आप भी इस सावन बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर में शुद्ध और ताजा मिठाई बनाना चाहते हैं, तो यहां जानिए आसान रेसिपी। मिनी घेवर बनाने के लिए सामग्री बैटर के लिए 1 कप मैदा ¼ कप देसी घी (ठंडा) 1 कप ठंडा दूध 2 से 2½ कप बर्फ वाला ठंडा पानी ½ कप बर्फ के टुकड़े 1 चुटकी खाने वाला पीला फूड कलर (वैकल्पिक) 1–2 बर्फ के टुकड़े (बैटर ठंडा रखने के लिए) चाशनी के लिए 1 कप चीनी ½ कप पानी 4–5 इलायची कुछ केसर के धागे (वैकल्पिक) ½ चम्मच नींबू का रस
सजावट के लिए रबड़ी कटे हुए बादाम कटे हुए पिस्ता चांदी का वर्क (वैकल्पिक) सूखे गुलाब की पंखुड़ियां सबसे पहले तैयार करें बैटर एक बड़े बाउल में ठंडा घी डालें और उसे हाथ या व्हिस्क की मदद से तब तक फेंटें जब तक वह क्रीमी और हल्का सफेद न हो जाए। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा मैदा मिलाएं। इसके बाद ठंडा दूध डालें और धीरे-धीरे बर्फ वाला पानी मिलाते हुए बहुत पतला बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर में कोई गांठ न रहे। इसकी कंसिस्टेंसी इतनी पतली होनी चाहिए कि चम्मच से गिराने पर लगातार पतली धार बने।
