सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को सारंगढ़ के मेला ग्राउंड में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए केंद्र सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र समुदाय के समर्थन में भी आवाज उठाई और केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के समय पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक झूमाझपटी भी हुई। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
