July 25, 2026

Blog

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान’ (11 से 15 अगस्त) आयोजित करने जा रही है।

अभियान के सुचारू संचालन, क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु प्रदेश स्तर पर समिति का गठन कर दायित्वों की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन हेतु गठित समिति में संयोजक यशवंत जैन, सह-संयोजक सतीश लाठिया सहित जितेन्द्र वर्मा, श्रीमती विभा अवस्थी व राहुल टिकरिहा सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि, इससे पहले इस अभियान की केंद्रीय समन्वय समिति मे छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव को शामिल किया गया है।

डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने हेतु प्रदेशभर में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।