जगदलपुर, 04 अगस्त । बस्तर जिला मुख्यालय के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर आज मंगलवार को काम बंद कर एक दिवसीय हड़ताल पर बैठ गये हैं। हड़ताली इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि, उनका मासिक स्टाइपेंड 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए, इंटर्न डॉक्टरों के अनुसार, छत्तीसगढ़ से लगे हुए अन्य प्रदेशों में इंटर्न डॉक्टरों को 40 से 45 हजार मासिक स्टाइपेंड मिलता है, लेकिन इसकी तुलना में छत्तीसगढ़ के इंटर्न डॉक्टरों को बेहद कम स्टाइपेंड सरकार दे रही इसे पहले भी इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुई।
वहीं इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल का असर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में देखने को मिला, मेकॉज की व्यवस्था नियमित डॉक्टरों के भरोसे रही, मेडिकल कॉलेज के पार्किंग स्थल में इंटर्न डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई। जूनियर डॉक्टरों के संघ ने भी इंटर्न डॉक्टरों को अपना समर्थन दिया इसके अलावा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इंटर्न डॉक्टरों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से मांगों को जल्द पूरा कराने की बात कही।
