November 24, 2026

Blog

Spread the love

बीजापुर, 24 नवंबर । जिले के गोंडवाना भवन में मंगलवार काे सर्व समाज की बैठक हुई जिसमें समाज प्रमुखों ने हिस्सा लिया बैठक में यह तय किया गया कि 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन लोग अपने मूल अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों को याद करेंगे।

डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में जो संविधान तैयार किया गया जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों की सुरक्षा हेतु विशेष अधिकार सुरक्षित किए गए हैं प्रत्येक मनुष्य के अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य सुरक्षित हैं । उच्च संस्थानों मेंस्थानीय मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की मांग की जायेगी । फर्जी निवास प्रमाण पत्र देने वाले अधिकारियों पर भी एवं उनका सहयोग करने वालों पर भी सर्व समाज ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। इस संबंध में सर्व समाज शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा ।

06 दिसंबर 2026 को पूरा देश डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाता है। बस्तर संभाग में इसी दिन राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन एक बेहतर शांत बस्तर थीम की तर्ज पर नारायणपुर से भोंगापाल 21 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार महिला एवं पुरुष वर्ग को 50-50 हजार रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 25-25 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 15000 रुपए निर्धारित किया गया है इसके ही सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को मैराथन दौड़ के साथ सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इसमें बस्तर संभाग के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की अपील की गई है ।

बैठक में सर्व समाज प्रमुखों में गोंड समाज से जब्बा कामेश्वर, सन्नु हेमला, गुड्डु मोड़ियाम, परधान समाज से राकेश गिरी, तेलंगा समाज से आदि नारायण पुजारी, कंवर समाज से कमलेश पैकरा, हल्बा समाज से भोला राम अमान, मरार समाज से मनोहर गुरला, के मदनैया, गोरला रामैया, बीजी राव बोरला, मुरिया समाज से लक्षमण कड़ती, महार समाज से अजय दुर्गम, के डी झाड़ी, प्रकाश कावरे, मधु सूदन मोरला,कैलाश रामटेके, सुनील झाड़ी आदि उपस्थित थे ।