रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में अपने इतालवी समकक्ष गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात की। रक्षा मंत्री अपने इतालवी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
दोनों नेता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनसे यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे बदलते सुरक्षा परिदृश्य के संदर्भ में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
इससे पहले दिन में, इतालवी रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
