May 17, 2026

Blog

Spread the love

रायपुर , 17 मई । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे जशपुर एवं धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा पत्थलगांव पहुंचेंगे, जहां वे मैरिज गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर में धमतरी पहुंचकर पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ कार्यक्रम में शामिल हाेंगे ।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का लोहरसी सर्किट हाउस में दोपहर 3:25 बजे से 3:55 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वे लगभग शाम 4:05 बजे धमतरी से प्रस्थान करेंगे।