कांकेर : चिल्हाटी गौठान में उत्तरप्रदेश से पहुंचे उप संचालक कृषि ने किया गोधन और मिलेट मिशन...
छत्तीसगढ़
चम्पारण मंदिर दो चीजों के लिए बहुत ही प्रसिद्द हैं 1. चम्पेश्वर महादेव, 2. पुष्टि वंश के संस्थापक महाप्रभु वल्लभाचार्य। छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिला में स्थित हैं। यह जगह पंचकोशी यात्रा में से एक हैं। (पंचकोशी यात्रा – फणेश्वर, चम्पेश्वर, बम्हनेश्वर, कोपेश्वर, पटेश्वर). चम्पारण्य, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 50 किमी दक्षिण पूर्व एवं राजिम से 15 किमी उत्तर-पूर्व में महानदी के पवित्र त्रिवेणी संगम के तट और ऋषि मुनियों की पवन तपोभूमि की छत्रछाया में स्थित हैं।लगभग 6 एकड़ में फैला यह चम्पारण मंदिर, बहुत ही शांत वातावरण में हमेशा रहता हैं। यहाँ स्वछता, शांति को अधिक महत्व दिया जाता हैं। मंदिर का इतिहास पौराणिक कथा अनुसार 800 वर्ष पूर्व घनघोर जंगल में गांव का ग्वाला, गायों को लेकर जंगल की ओर घास चराने के लिए जाता था। एक दिन वह रोज की तरह गांव की सभी गाय को जंगल की तरफ ले गया, लेकिन जब शाम को वापस गायों को गौशाला ला रहा था, तभी अचानक गायों के झुण्ड में से राधा नामक बांझोली गाय रम्भाती हुई घनघोर जंगल की ओर भाग निकली। उस वन में पेड़-पौधों की सघनता इतनी अधिक थी की वहां कोई घुस जाये, तो कुछ भी दिखाई नहीं देता था। राधा बांझेलि गाय रोज सुबह-शाम इसी तरह उस घनघोर जंगल में भाग जाया करती थी। ऐसा करते हुए पूरा एक सप्ताह हो गया। ग्वाला चरवाहा सोच में पड़ गया की आखिर यह गाय रोज जंगल की ओर क्यों भाग जाती हैं। उसके मन में एक कौतुहल पैदा हो गया की आखिर बात क्या हैं? एक दिन वह ग्वाला उसके पीछे हो लिया। जंगल सघन और घनघोर होने और लता-बेल की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए ग्वाला चरवाहा ने देखा की एक शमी वृक्ष के नीचे खड़ी राधा बांझेलीं गाय के थान से दूध सतत धार के अद्भुत लिंक के ऊपर गिर रही हैं। उस गवाला ने गांव में जाकर बताया लेकिन किसी ने यकीं नहीं किया, कुछ गांव वालों ने इस कथन को जांचने के लिए उस ग्वाले के साथ अगले दिन चले गए। उन्होंने देखा की गाय भगवान् शिव के लिंग विग्रह, त्रिमूर्ति जिस पर के महादेव, माता पार्वती एवं गणेश जी प्रतिबिंबित थे, उस परअपने थनों से अजस्र दूध प्रवाहित कर रही थी। बाद में मंत्रोच्चर पूजा आराधना की गई। गांव में बैठकर भगवान् महादेव के देवस्थल को अनावृत्त किया गया। बहुत बाद में झोपडीनुमा मन्दिर के स्थान पर पक्का मंदिर बनाया गया। जो प्राचीन तीर्थ स्थल श्री चम्पेश्वर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्द हैं। सावन महा में प्रतिदिन श्रद्धलु बोल बम के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक करते है | जलाभिषेक हेतु भक्त महानदी से जल कवर में ले के जाते है । यह मंदिर सुबह 8 बजे से 1 बजे तक और 3 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहता हैं। इस मंदिर की देखरेख ग्राम का ट्रस्ट करते हैं। चम्पारण से जुड़ी श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की कहानी 15वीं शताब्दी के महान दार्शनिक श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चम्पारण्य हैं। दक्षिण भारत में कृष्णा नदी के तट पर स्तभाद्रि के निकट स्थित अग्रहार में अगस्त्य मुनि के वंशज कुम्भकार हुए। कालांतर में वे काकखंड में आकर बस गए तथा परिवार सहित तीर्थ यात्रा पर निकल कर काशी पहुंचे।...
रायपुर । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर की एडवांस स्टेज के पांच रोगियों का ऑपरेशन लैप्रोस्कोपिक...
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी...
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को वाई-फाई सुविधा से...
रायपुर । शिक्षा विभाग में फर्जी बिल के जरिये करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस...
बिलासपुर । महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में सीधी भर्ती के रिक्त 13 पदों पर भरती के लिए 19 मई...
रायपुर, 5 मई । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित...
रायपुर । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और आईआईटी भिलाई में कैंसर के लिए बायोसेंसर विकसित करने, विभिन्न अस्थिरोगों...
रायपुर । मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की प्राथमिकता की...
