भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जुड़े मुद्दों को लेकर निर्माण एजेंसी और इंजिनियरों तथा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रभावित सड़क खंड को ठीक करने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उपाय किए गए हैं। सड़क मार्ग के पूरी तरह ठीक होने तक टोल को स्थगित रखा गया है।
इस एक्सप्रेस-वे के 64 किलोमीटर सड़क खंड पर पिछले महीने की 26 तारीख को फिसलन महसूस की गई थी। सभी दोषियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। सड़क का निर्माण करने वाली एजेंसी प्राधिकरण की भावी परियोजनाओं के लिए बोली नहीं लगा सकेगी। एजेंसी पर दो प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया गया है।
