लखनऊ, 14 फरवरी। उपेन्द्र यादव की धुआंधार बल्लेबाजी के बदौलत नार्थ इस्टर्न रेलवे ने यूथ क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हरा दिया। बीबीडी सीनियर क्रिकेट लीग मैच चौक स्टेडियम में मंगलवार को खेला गया।
यूथ क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाये। फरहान अहमद ने सर्वाधिक 25 रन का योगदान दिया। वहीं यशवर्धन ने 22 रन बनाये, जबकि सलामी बल्लेबाज शौर्य बिंद ने 10 रन का योगदान दिया। वहीं एनईआर की टीम ने एक विकेट गंवाकर 114 रन बनाते हुए नौ विकेट से मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अवनिश सिंह ने पांच चौका और दो छक्का की मदद से 46 रन बनाये। वहीं उपेन्द्र यादव छह चौका और तीन छक्का की मदद से 37 बाल पर पचास रन बनाये और नाट आउट रहे, जबकि प्रवीण यादव 16 रन बनाकर आउट हो गए।
