काठमांडू, 31 अगस्त । रसुवा की भोटेकोशी नदी में बाढ़ आने के बाद प्रभावित रसुवागढ़ी जलविद्युत परियोजना की सुरंग के अंदर खोजबीन करने पहुंची नेपाली सेना के नेतृत्व वाली रेस्क्यू टीम को कोई भी जीवित या मृत व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद बचाव दल वापस लौट गया। इस सुरंग में ९३ लोगो के फंसे होने की जानकारी परियोजना के तरफ से दी गई थी।
सुरंग के अंतिम हिस्से में लोगों के फंसे होने की आशंका के बाद नेपाली सेना की टीम इंजीनियरों और ड्रोन टीम के साथ खोज अभियान में जुटी थी।बचाव दल ने सुरंग के अंदर अंतिम बिंदु तक पहुंचकर ड्रोन के जरिए भी व्यापक खोज की, लेकिन वहां किसी भी जीवित व्यक्ति की मौजूदगी या मृत व्यक्ति का शरीर के संकेत नहीं मिले।
सुरंग के अंदर कोई व्यक्ति नहीं होने की पुष्टि के बाद नेपाली सेना ने अपना खोज अभियान समाप्त कर दिया और टीम रसुवा के धुन्चे लौट गई। इस हाइड्रोपावर परियोजना के तरफ से ९३ लोगों के फंसे होने की जानकारी सरकार को दी गई थी। सुरंग में कई फिट मलबे जमा होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
