September 8, 2026

Blog

Spread the love

रायपुर 08 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके साथ ही वे शाम को लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटने के बाद 5:50 बजे लोकभवन के लिए रवाना होंगे। शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक वे लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे।