नई दिल्ली, 15 सितंबर । केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा के 4200 निकाय उम्मीदवार की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इस चुनावी सफलता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और सुशासन की जीत बताया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे कल गणेश चतुर्थी के दिन आये और इनमे भारतीय जनता पार्टी को बड़ी विजय मिली है जो एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में देश के विश्वास को प्रमाणित करती है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि राजस्थान का लोकतांत्रिक इतिहास रहा है नगर निकाय चुनावों में अधिकाधिक निर्दलीय निर्वाचित करने का पर इस बार राजस्थान के लोगों ने लगभग 4200 निकाय उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के चुन कर एक नया इतिहास बनाया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोटा जो राजस्थान का उभरता हुआ युवा शहर है में भाजपा का नगर निगम में बहुमत हो या फिर राजधानी जयपुर में भाजपा का जीतना हो या स्पष्ट करता है की सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के मिलजुल कर किये जा रहे षड्यंत्र के बाद भी देश का युवा, शिक्षित वर्ग, व्यपारी वर्ग खासकर महिलाएं भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।
