मोतिहारी,।एनआईए की टीम रविवार एक बार फिर जिले के चकिया पहुंची। जहां गत साल गांधी मैदान में पीएफआई के ट्रेनर सुल्तान उस्मान खान द्वारा लगाए गए पीएफआई के ट्रेनिंग कैंप का सत्यापन किया।
एनआईए टीम मिली जानकारी के अनुसार टीम दो वाहनों से दिन के करीब दस बजे चकिया थाना पहुंची।जहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम ने संबंधित जगह का सत्यापन किया। बात दें कि पिछले साल अगस्त माह में पीएफआई द्वारा गांधी मैदान में लगाए गए ट्रेनिंग कैंप के बाद ही पीएफआई का चकिया कनेक्शन सामने आया था।जिसमे युवकों को लाठी डंडे सहित अन्य पारंपरिक हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी।जिसका विडियो भी तब सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था।बताया जा रहा है,कि इस दौरान एनआईए टीम ने पीएफआई से जुड़ी कई और अहम जानकारी भी हासिल किया।
उल्लेखनीय है,कि गत दो साल से इस क्षेत्र में पीएफआई की गतिविधि और फुलवारीशरीफ कनेक्शन के बाद पूरा क्षेत्र जांच एजेंसी के रडार पर है।
