नाइजीरिया में, शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी तराबा राज्य में बिन्नारी समुदाय पर अज्ञात बंदूकधारियों के हमले के बाद अब तक कम से कम 58 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान जारी है, और कई लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका है। यह हमला करीम-लामिडो लोकल गवर्नमेंट एरिया में समुदाय के साप्ताहिक बाज़ार वाले दिन हुआ। पुलिस ने कहा कि आस-पास की झाड़ियों और एक नदी से 15 और शव बरामद किए गए।
खबर है कि चार घंटे तक चले इस हमले में अंधाधुंध गोलियां चलीं, घर जला दिए गए और परिवार बेघर हो गए। एक मिलिट्री स्पोक्सपर्सन ने कन्फर्म किया कि काफिले के साथ जा रहे चार सिक्योरिटी वाले मारे गए। तराबा स्टेट गवर्नमेंट ने बचे हुए लोगों और प्रभावित परिवारों को राहत का सामान बांटना शुरू कर दिया है। किसी भी ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
