18 नवंबर का दिन सौंदर्य प्रतियोगिताओं के इतिहास में खास महत्व रखता है। वर्ष 2017 में इसी दिन हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा जैसी भारतीय सुंदरियों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 17 साल बाद यह ताज भारत के नाम किया।
हरियाणा के सोनीपत में जन्मी मानुषी ने चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में दुनिया भर की प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी। उनसे पहले वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, जबकि ऐश्वर्या राय ने 1994 में यह ताज अपने नाम किया था।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकों के एक सवाल के जवाब ने मानुषी को खास पहचान दिलाई। उनसे पूछा गया था कि किस पेशे को सबसे अधिक वेतन मिलना चाहिए और क्यों? मानुषी ने जवाब दिया कि मां को सबसे अधिक सम्मान और वेतन मिलना चाहिए, क्योंकि मातृत्व दुनिया का सबसे अधिक जिम्मेदारी वाला काम है। उन्होंने कहा कि मां केवल बच्चे का पालन-पोषण ही नहीं करती, बल्कि अपने परिवार के लिए भी बहुत कुछ त्याग करती है।
उनके इस जवाब ने निर्णायकों को प्रभावित किया और वह मिस वर्ल्ड 2017 चुनी गईं। मानुषी की जीत के साथ भारत ने छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने का गौरव हासिल किया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1727 – महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।
1738 – फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1772 – पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने गद्दी संभाली।
1833 – हॉलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेन संधि पर हस्ताक्षर।
1909 – अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।
1918 – उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1948 – बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।
1951 – ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।
1956 – मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
1959 – आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।
1972 – बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।
1976 – स्पेन की संसद ने 37 बरस की तानाशाही के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
1978 – दक्षिण अफ्रीका के गुयाना में एक धार्मिक समुदाय पीपुल्स टैंपल क्रिश्चियन चर्च के सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। शीतल पेय में जहर डालकर पीने से 900 से ज्यादा लोगों की मौत। इनमें 276 बच्चे थे।
1989 – बुल्गारिया में सुधार के लिए विरोध प्रदर्शन।
1994 – संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
2002 – संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुंचा।
2002 – इराक निशस्त्रीकरण संकट: हेंस ब्लिक्स के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों का दल इराक पहुंचा।
2003 – श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।
2005 – प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।
2005 – ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु।
2005 – उत्तर कोरिया के मानवाधिकार रिकार्ड पर संयुक्त राष्ट्र चिन्तित।
2008 – केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।
2008 – बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री नटवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया।
2008 – उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त एम.ए. खान का निलम्बन जारी रहने का आदेश दिया।
2008 – भारत व मिश्र के बीच पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
2013 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
2017 – भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का खिताब।
जन्म
1888 – तिरुमलाई कृष्णामाचार्य – भारत के योग गुरु, आयुर्वेद के वैद्य तथा विद्वान ।
1901 – वी शांताराम निर्देशक – फिल्मकार, अभिनेता।
1910 – बटुकेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी। ।
1927 – मधुकर हीरालाल कनिया – भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश।
1934 – सी. एन. बालकृष्णन – कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मंत्री ।
1946 – कमलनाथ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
निधन
1835 – कर्नल टॉड – अंग्रेज अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
1893 – कनिंघम – एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।
1962 – शैतान सिंह – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1968 – एस. वी. कृष्णमूर्ति राव – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1978 – धीरेन्द्र नाथ गांगुली – बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक।
2017 – ज्योति प्रकाश निराला – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।
2020 – मृदुला सिन्हा – भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल थीं।
महत्वपूर्ण अवसर
– राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)।
– नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)।
– राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)।
– विश्व वयस्क दिवस।
– मिर्गी दिवस।
