रायपुर, 21 मार्च केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। वे बस्तर जिले के करनपुर में स्थित कोबरा 201/204 बटालियन के कैंप में आएंगे। वह सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। अमित शाह लगभग 5 से 7 घंटे कैंप में रुकेंगे।
हालांकि, गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। कैंप के चारों तरफ 5 हजार जवान सर्चिंग पर तैनात हैं। ड्रोन कैमरे से भी इलाके में नजर रखी जा रही है। सीआरपीएफ और इंटेलिजेंस के अफसर भी लगातार दौरे पर हैं। करनपुर कैंप के बाहर हर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
