नई दिल्ली, 4 अप्रैल। सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की।
देवगौड़ा ने बिरला को ‘फ्यूरोज इन ए फील्ड: द अनएक्सप्लोर्ड लाइफ ऑफ एचडी देवगौड़ा’ पुस्तक भी भेंट की। दोनों नेताओं ने समकालीन राजनीतिक और सामाजिक प्रासंगिकता के कई मुद्दों पर चर्चा की।
