गंगटोक, 04 अप्रैल। सिक्किम में भारत-चीन सीमा क्षेत्र नाथुला को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर संभावित हिमस्खलन की घटना हुई है।
नाथुला और छांगु घूमने गए कई पर्यटक हिमस्खलन की चपेट में आ गए है। फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। यह घटना जवाहरलाल नेहरू मार्ग के 17 माईल में हुई।
विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
