रायपुर (वीएनएस) । राजधानी में वाहन दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ धोखाधड़ी कर ली गई। दरअसल,मई से सितंबर 2022 के बीच में संतोष कुमार जायसवाल को ख्यालीराम पवैया नामक व्यक्ति ने डम्फर वाहन दिलाने का झांसा दिया।
ख्यालीराम पवैया ने पीड़ित से कहा कि वो उन्हें नीलामी में 2 डम्फर वाहन 21 लाख 50 हजार में दिलवा देगा। उसकी बातों में आकर संतोष कुमार
जायसवाल ने उसे पैसे दे दिए लेकिन जब लंबे समय बाद भी डम्फर नहीं मिला तो ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तेलीबांधा थाना में जाकर शिकायत की।पुलिस ने इस मामले में धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

