कोरिया (वीएनएस)। जिले के पुलिस विभाग में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी ने आदेश जारी करते हुए कई पुलिस कर्मियों को इधर से उधर कर दिया है। एसपी त्रिलोक बंसल ने आदेश जारी किया है जिसमे आरक्षक, प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक समेत 78 पुलिस कर्मियों के नाम शामिल हैं।
