कवर्धा : आर्थिक रूप से सहयोग मिलने से विपत्तिग्रस्त परिवार को मिल रही राहत : मंत्री अकबर
छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास व पर्यावरण मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान 02 विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रुपए का चेक वितरण किया। मंत्री अकबर ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवारों के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है।
रायगढ़ : राज्य स्तरीय आम प्रदर्शनी: जिले के चौसा व हल्दी स्वादी किस्म के आम को मिला प्रथम स्थान
उद्यान विभाग व प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय आम महोत्सव में रायगढ़ जिले से शासकीय उद्यान रोपणी बाघाडोला पुसौर व शासकीय उद्यान रोपणी कुंजारा लैलूंगा को चौसा एवं हल्दी स्वादी किस्म के लिए प्रथम स्थान तथा शासकीय उद्यान रोपणी धरमजयगढ़ के लंगड़ा किस्म के प्रादर्श को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
महासमुंद : महज़ एक माह के प्रशिक्षण में युवतियाँ ख़ुद की सिली हुई पोशाक पहन कॉलेज आयी
लाइवलीहुड कॉलेज ने युवाओं की जिंदगी में अब बदलाव की बयार लायी है। 8-10वीं पास युवाओं से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को इस कॉलेज में उनकी रुचि के अनुरूप विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता है। अभी तक किसी प्रकार का हुनर, प्रशिक्षण के अभाव में रोजगार नहीं मिल पाता था। लेकिन अब मुश्किल आसान हो गई है।
सूरजपुर : गौठानों में प्रतिदिन 2 क्विंटल गोबर खरीदी करें सुनिश्चित : कलेक्टर
कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के समस्त गौठानों में गोबर खरीदी की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बालोद : पीएम आवास की स्वीकृति के नाम पर कोई भी शुल्क की मांग करें तो तत्काल करें शिकायत
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले में कुल 22,859 आवासों को पूरा कर लिया गया है। साथ ही जिले के शेष 9,535 अपूर्ण आवासों को उनके कार्य के स्तर अनुसार राशि जारी की जा रही है।
बेमेतरा : एसडीएम ने किया नवोदय विद्यालय का निरीक्षण और बच्चों से की करियर पर चर्चा
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एसडीएम सुरुचि सिंह की ओर से बहेरा नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नवोदय विद्यालय की मेस कमेटी मीटिंग भी आयोजित की गई। जिसमें प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
बीजापुर : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से शिक्षित युवा वर्ग स्वरोजगार की ओर अग्रसर
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना है जिससे जिले के युवा वर्ग स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रहे हैं। यह योजना युवाओं को आर्थिक गति प्रदान करने के साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। मेहनत और लगन से युवा वर्ग योजना से अनुदान प्राप्त कर सफल व्यवसायी बन रहे हैं। साथ ही साथ अन्य युवाओं को भी प्रेरित कर रहे है।
दुर्ग : नेहरू नगर ओवर ब्रिज पर होगी प्रकाश व्यवस्था व डिवाइडर का निर्माण
कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज भिलाई नगर भ्रमण के दौरान नेहरू नगर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ओवरब्रिज के अपर डिवाइडर के साथ प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन मुर्गा चौक ब्रिज की मरम्मत व खुर्सीपार रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
दुर्ग : आयुष्मान कार्ड के लिए सर्वे कार्य का मौका निरीक्षण करें अधिकारी : कलेक्टर
कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र, सुपोषण अभियान, पशुधन विकास, हाट बाजार क्लीनिक, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, बेरोजगारी भत्ता, ग्रामीण सचिवालय और के.सी.सी. की अद्यतन स्थिति की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों से ली।
राजनांदगांव : जिले में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए बढ़ाए गये सशक्त कदम
शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाते हुए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपर्क फाउंडेशन की ओर से 100 संपर्क टीवी डिवाइस शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रदान किया गया।
कोण्डागांव : पांच साल में 53 हजार पशुओं का टीकाकरण कर चुकी है दसवीं तक पढ़ी-लिखी डिगली
मुलमुला की डिगली अपने हुनर से क्षेत्र के पशुओं के सेहत की देखभाल कर रही है डिगली मुलमुला के आसपास के गावों में जाकर पशुओं का टीकाकरण में सहायता करने के साथ ही संतुलित पशु आहार और उचित आवास की जानकारी देती है, जिससे पशुपालकों को बहुत ही सुविधा हो रही है, डिगली यह कार्य एक पशु सखी के तौर पर कर रही है।
कोरबा : शासन द्वारा लागू योजनाओं का लाभ अनुसूचति जाति वर्ग को अवश्य दिलाएं : के.पी. खाण्डे
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के. पी. खाण्डे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागों मे संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए लागू योजनाओं का लाभ इस वर्ग को अवश्य प्रदान करें।
जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ में 17 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी ’हरेली तिहार’
छत्तीसगढ़ की आबादी खेती किसानी पर निर्भर रहती है। खेती किसानी की शुरुआत के साथ हरेली तिहार मानने की परंपरा है। इस साल 17 जुलाई को छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम त्यौहार हरेली तिहार के उपलक्ष्य पर गेड़ी चढ़ने की परम्परा रही है।
बिलासपुर : छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का हरेली तिहार से होगा आगाज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, खेल प्रतिभाओं को निखारने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-23 का आयोजन 17 जुलाई को हरेली तिहार से किया जा रहा है।
रायगढ़ : राज्य शासन ने लगाया एस्मा, हड़ताल में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर होगी कड़ी कार्यवाही
राज्य शासन ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा (ESMA) लगा दिया है। एस्मा लागू होने के चलते हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर अब सेवा मुक्त किए जाने जैसी सख्त कार्यवाही की जा सकती है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर को कार्य पर उपस्थित नहीं होने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
